ऊना: ट्रेड यूनियनों की रैली में ऊना में बैनर को लेकर आपस में उलझी प्रदर्शनकारी महिलाएं
बुधवार दोपहर को ऊना में ट्रेड यूनियनों की रैली के दौरान महिलाओं के दो पक्षों में बैनर को लेकर तनातनी हो गई। सीटू से निष्कासित बलविंद्र कौर पर जबरन रैली में घुसने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा, जबकि उन्होंने संगठन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। मामला बहसबाजी तक पहुंचा, जिसे नेताओं ने शांत करवाया।