हसपुरा: अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी, बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष ने लंकाधिपति रावण वध स्थल का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी खेल मैदान में 20 अक्टूबर विजया दशमी के दिन आदर्श युवा क्लब की ओर से लंकाधिपति रावण वध का आयोजन है। जिसमें शांति कायम रहे को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन, डीएसपी चन्द्रभुषण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार लाला को कई दिशा निर्देश भी दिया ।