पिछोर: पिछोर में 51 ग्राम पंचायतों में पानी के टैंकर वितरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज, विधायक निज सचिव ने लिया जायजा
पिछोर विधानसभा क्षेत्र की 51 ग्राम पंचायतों में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कल शुक्रवार को आयोजित होने वाले पानी के टैंकर वितरण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे भाजपा विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी जी के निज सचिव भैया श्री एडवोकेट राजेश लोधी जी ने छत्रसाल स्टेडियम पिछोर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।