टीकमगढ़: कलेक्टर कार्यालय: गेहूं खरीदी में 'लूट' का आरोप, किसानों ने कलेक्टर और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों से अवैध वसूली, अधिक तौल और स्लॉट बुकिंग की समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम ज्ञापन सौंपकर खरीदी अवधि बढ़ाने, अवैध वसूली रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।