बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चित्रांशनगर मोहल्ले में एक 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वही परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर प्रदीप कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।