पन्ना: अमित शाह की अंबेडकर को लेकर टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
Panna, Panna | Dec 21, 2024 अजयगढ़ तहसील परिसर में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में अपमानजनक शब्द कहे जाने के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम संबोधित किया गया है, जिसे चार बजे माननीय अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।