गभाना: गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई पीईटी की परीक्षा
गभाना के श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में शुक्रवार को दो पालियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में तीन बजे से शाम पांच तक परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।