कुलपहाड़: तेलीपहाड़ी मोड़ से तमंचा-कारतूस सहित युवक को महोबकंठ पुलिस ने पकड़ा
तेलीपहाड़ी मोड़ से तमंचा-कारतूस सहित युवक पकड़ा गया महोबकंठ पुलिस ने तेलीपहाड़ी मोड़ के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र गौरीशंकर (19 वर्ष), निवासी ग्राम पिपरी के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा।