ब्यावरा: ब्यावरा के मोठबड़ली में राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया जन संवाद
Biaora, Rajgarh | Sep 12, 2026 मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को दोपहर 1:00 बजे करीब मोठबड़ली में ग्रामीणों से जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा किसान युवा महिला और वंचित वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।