झालरापाटन: नगरपालिका क्षेत्र में तीन गांवों को जोड़ने का विरोध, कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
झालरापाटन नगरपालिका में तीन गांवों को जोड़ने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। नगर कांग्रेस कमेटी और नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।कांग्रेस का कहना है कि मालीपुरा, रीको आवासीय कॉलोनी और माधोपुर गांव को नगरपालिका क्षेत्र में जोड़ना अनावश्यक है। और यह फैसला राजनीतिक लाभ के लिए लिया गया है।