झालरापाटन: रामगंजमंडी में गलत दवा के सेवन से 12वीं की छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी कस्बे में गलत दवा के सेवन से एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए बुधवार सुबह 8:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। छात्रा ने बताया कि उसने गलती से एसिडिटी की दवा की जगह हार्मोन की दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई।