जमुई: दौलतपुर में घरेलू विवाद से नाराज युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन किया
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 दौलतपुर में घरेलू विवाद से नाराज एक युवक ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान दौलतपुर निवासी मोहम्मद कलीम अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जासीम अंसारी के रूप में की गई है।