जमुई: पत्नेश्वर पुल के पास अज्ञात वाहन सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 पत्नेश्वर पुल के पास बुधवार की देर रात 10 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। वही गुरुवार कि दोपहर 1 बजे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान शहर के शिवम पुरी निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है।