नौगांव: 500 विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम, घायल की मदद को बताया मानवता का सबसे बड़ा धर्म
सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार दोपहर यातायात पुलिस ने सांदीपनि विद्यालय में जागरूकता कैंप आयोजित किया। एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में करीब दो घंटे चले कैंप में 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पार करते