लोहरदगा: टोरी-लोहरदगा रेलवे लाइन पर बड़की चापि स्टेशन में ट्रेन के पायदान पर बैठने से किशोर घायल
कूडू थाना क्षेत्र के बड़की चापि स्टेशन में एक रेल यात्री किशोर प्लेटफार्म से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार रामगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोर प्रकाश बोदरा चलती ट्रेन के फुट रेस्ट में बैठ कर सफर कर रहा था इसी क्रम में बड़की चापि में उसका पैर प्लेटफार्म से टकरा गया ।