कोईलवर: गीधा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को सोनघट्टा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा
गीधा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सियाराम सिंह, सोनघट्टा गांव निवासी स्वर्गीय मोती सिंह का पुत्र है। पुलिस ने उसे उसके गांव सोनघट्टा से शनिवार को गिरफ्तार किया। और दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया। इस आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी।