कोईलवर: गिधा मुसहर टोली से 15 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी को किया गिरफ्तार
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा मुसहर टोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब कारोबारी सहेंद्र राम, पिता बिजली राम, को गिरफ्तार किया गया है। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कुछ शराब के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।