कोईलवर: पब्लिक ऐप की खबर का असर: कायमनगर उर्दू विद्यालय के समीप से हटाया गया दो महीने पुराना कचरा
पब्लिक ऐप खबर और ग्रामीणों की शिकायत का असर दिखा। गिधा थाना क्षेत्र के बक्सर–पटना फोरलेन पर कायमनगर बाजार स्थित उर्दू विद्यालय के गेट के पास पिछले 2 महीनों से लगा कचरे का अंबार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हटवा दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जेसीबी और हाईवा के मदद से कचरा साफ कराया। निरीक्षण अधिकारी ने बताया कि भविष्य में कचरा फेंकने पर कार्रवाई होगी