सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपह में लापरवाही से बाइक से टक्कर मारने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह गांव में 28 मार्च को शाम करीब 5 बजे एक मोटरसाइकिल ने तीन वर्षीय बच्चे निहाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों और बेल्ट से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के सदस्यों को भी गंभीर चोटें आईं।