अरनोद: दलोट में 13 ट्रांसफार्मर से तांबा वायर और ऑयल चोरी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़। सालमगढ़ थाना पुलिस ने दलोट स्थित सहायक अभियंता भंडार कार्यालय में रखे 13 विद्युत ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर और ऑयल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 8 अगस्त की रात दलोट जीएसएस में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। सहायक अभियंता सीताराम मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।