सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में NH-80 पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के समीप एनएच 80 पर हाईवे की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार अपराह्न 8:15 बजे की है. घटनास्थल के समीप NH 80 पर मृतक बाइक सवार का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव बिखरा पड़ा था. सूरजगढ़ा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को हटाने का काम किया. मृतक जमुई जिला का रहने वाला बताया जा रहा है.