मंझनपुर: मतदाता सूची में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया प्रशस्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कौशाम्बी को मतदाता सूची प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। शुक्रवार को मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार व अपर जिला अधिकारी प्रबुद्ध सिंह द्वारा मोमेंटो के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।