मंझनपुर: मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, 20 से अधिक शिकायती पत्र हुए प्राप्त
कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में सैनी, सराय अकिल, महेवाघाट, मंझनपुर, पश्चिम शरीरा समेत विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई। इस दौरान 20 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त हुए उन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।