मंझनपुर: धरना प्रदर्शन एवं बवाल को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमा 26 साल बाद शासन ने लिया वापस, किसान नेता ने मंझनपुर में दी जानकारी
कौशाम्बी जिले में 26 साल पहले किसानों की समस्याओं को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान बवाल के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे को किसान नेता बलबीर सिंह की शिफारिश पर एवं सीएम योगी के आदेश पर अब न्यायालय ने समाप्त कर दिया है, इस दौरान कई किसानों की मौत भी हो गई है, किसानों पर दर्ज मुकदमा शासन द्वारा वापस लिए जाने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।