घोसी: शाहपुर पंचायत भवन में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जीपीपीएफटी की बैठक आयोजित
स्थानीय प्रखंड के शाहपुर पंचायत भवन में मुखिया ललित कुमार जी ने फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जीपीपीएफटी का मंथली बैठक किया गया। जिसमे लगभग 15 विभागों के ब्लॉक और पंचायत के कर्मचारियों सह ग्रामीणों ने भाग लिया। जिसमे पिरामल के कार्यक्रम पदाधिकारी संचारी रोग से हरेराम रॉय ने सभी मेंबर को कालाजार,फाइलेरिया, एमडीए, एनवीएस के बारे मे कर्मियों को विस्तार से समझाया।