घोसी: बदलो बिहार यात्रा लेकर घोसी पहुंचे भाकपा माले नेता, सभा को किया संबोधित
घोसी प्रखंड परिसर में रविवार को भाकपा माले का बदलो बिहार यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित बदलो बिहार यात्रा में पहुंचे काराकाट के सांसद राजा राम सिंह,पालीगंज विधायक संदीप सौरव,स्थानीय विधायक रामबली सिंह यादव उपस्थित हुए। इस मौके पर पहुंचे नेताओं ने कहा कि पिछले दो दशक से बिहार में भाजपा एवं जदयू की सरकार जनता के आकांक्षाओं का गला घोट रही है।