घोसी: केवाली गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने घोसी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाली गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के द्वारा घोसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों के द्वारा सात- सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस संदर्भ में सूचक चंदन कुमार के द्वारा जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाकर मारपीट दर्ज कराया है।