खंडवा नगर: गाय-भैंस चोरी पकड़ने गए ग्रामीण ही बने आरोपी! विधायक पति बोले- चोरों को बचाया जा रहा, निर्दोषों पर होगा केस
खंडवा जिले के ग्राम टिटगांव में गाय-भैंस चोरी के मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ विधायक पति मुकेश तंवे भी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि चोर भैंस चुराकर भाग रहे थे, तभी सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। चोरों ने ग्रामीणों पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बुधवार शाम 5 बजे पहुंचे sp ऑफिस