खंडवा नगर: बेटी ने फोन पर कहा- “पापा जल्दी आओ, वरना मार डालेंगे”… खंडवा पहुंचने पर आरजू शेख की हो चुकी थी मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मामला मोघट रोड थाना क्षेत्र के हजरत खानशाहवली वार्ड का है, जहां सिवनी मालवा निवासी 24 वर्षीय शेख आरजू की मौत मंगलवार शाम को हुई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे के लगभग की है