खंडवा नगर: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का अल्टीमेटम, कहा- आप 12 महीने लीजिए, 13वां महीना नहीं होना चाहिए
सात साल से बन रहे तीन पुलिया ओवर ब्रिज के रेलवे साइट के तीन स्पॉन को सेंट्रल रेलवे बोर्ड से अनुमति मिल गई है। तीन स्पॉन का काम दो ठेकेदारों किया जाएगा। मंगलवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सेतू निगम, रेलवे अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ खेड़ापति हनुमान के पास एसीईएन ऑफिस के पास साइट पर पहुंचे। जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे के लगभग प्राप्त हुई