पटना ग्रामीण: घर घर जाकर वोटर लिस्ट का BLO करेंगे सत्यापन, पटना में DM ने बताया- वोटर प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हो रहा है सत्यापन
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। पटना डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने कलेक्ट्रेट में रविवार शाम करीब 4:00 बजे मामले की जानकारी दी है। डीएम ने बताया कि हर चुनाव में यह देखा गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम मतदाता सूची में शामिल होते हैं जो या तो अब जीवित नहीं है या फिर उनका दूसरे जगह स्थानांतरण हो गया है।