पटना ग्रामीण: एग्जीबिशन रोड में डायल 112 के सिपाही पर हमला, सिपाही संजय कुमार मंडल घायल
गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड में पिता पुत्र के बीच लड़ाई हो रही थी। शिवतेन राजा अपने पिता को पीट रहा था। इसके बाद पीड़ित पिता ने डायल 112 को कॉल किया। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस जैसे ही मदद के लिए मौके पर पहुंची वैसे ही शिवतेन राजा उग्र हो गया और मौके पर सिपाही संजय कुमार मंडल को घसीट घसीट कर पीटने लगा।