पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोडियम से टकराया ड्रोन, तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे
गांधी मैदान में वक्फ बचाओ संविधान बचाओ सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोडियम से कवरेज में लगा एक ड्रोन टकरा गया। तेजस्वी यादव को इस दौरान झुकना पड़ा। इस हादसे में तेजस्वी यादव बाल बाल बच गए।