पटना ग्रामीण: बापू सभागार में तेजस्वी यादव के वैश्य महासम्मेलन में आधी कुर्सियां रह गईं खाली
बापू सभागार में रविवार को वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम रविवार की सुबह 11:00 बजे से चल रहा था, रविवार दोपहर 1:25 बजे की यह तस्वीर है जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस वैश्य महासम्मेलन में करीब आधी कुर्सियां खाली नजर आई। बापू सभागार में नीचे एक तरफ की कुर्सियां पूरी तरह से खाली रही तो वही फर्स्ट फ्लोर पर एक भी लोग नजर नहीं आए।