कुम्भराज: जिले के किसानों से कलेक्टर की अपील: खेतों में पराली नरवाई न जलाएं, पर्यावरण और उपजाऊ क्षमता बचाएं
Kumbhraj, Guna | Oct 22, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 22 अक्टूबर शाम को वीडियो जारी कर जिले के किसानो से अपील की है। कहा, खेतों में नरवाई पराली ना जलाएं इससे पर्यावरण नुकसान के साथ खेतों की उपजाऊ क्षमता खत्म होती है। पिछले वर्ष गुना जिले ने पराली ना जलाने में अच्छा स्थान प्राप्त किया था, इस वर्ष भी सभी किसान भाई सहयोग करें। पराली का खेतों में प्रबंध कर उपजाऊ क्षमता बढ़ाए।