ढीमरखेड़ा: खमतरा मुख्य मार्ग से महगवां तक की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बदहाल, हर सफर बन रहा हादसे का कारण
कटनी जिले के विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत खमतरा मुख्य मार्ग से महगवां तक जाने वाली लगभग 20–25 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्मित सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण सड़क मात्र तीन वर्ष में ही उखड़कर बदहाल हो गई।