💠मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च*
*💠संवेदनशील इलाकों और प्रमुख बाजारों में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।*
*💠आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।*
*💠सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी।*
*चन्दौली।* मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली के कुशल नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, कस्बों और मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया।इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।
पैदल गश्त के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और संभ्रांत व्यक्तियों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने मोहर्रम के जुलूस मार्गों, इमामबाड़ों और संवेदनशील चौराहों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधीनस्थों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।
"चन्दौली पुलिस और प्रशासन हर त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।"
*पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर, क्षेत्राधिकारीगण, संबंधित थानों के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। चन्दौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।*
Chandauli, Uttar Pradesh | Jun 26, 2026