मेरठ शॉप्रिक्स मॉल में दबंगों की हैवानियत, CO दफ्तर के सामने महिला और भाई पर तालिबानी हमला !
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में बेखौफ गुंडों ने कानून-व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया ! ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के वेव सिनेमा में मूवी देखकर निकल रहे परिवार पर दबंग अक्षय और उसके परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया। लिफ्ट से बाहर निकलते ही दरिंदों ने महिला और उसके भाई पर थप्पड़ों और घूंसों की बरसात कर दी। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं को भी सरेआम घसीट-घसीटकर पीटा गया। हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात की जगह से महज चंद कदम की दूरी पर CO ऑफिस मौजूद है। खाकी की नाक के नीचे हुए इस खूनी तांडव ने सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोल दी है #meerut #short #viralvideo #instgramreels #shopixmoll
Mawana, Meerut | Sep 8, 2026