घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम किये स्थगित,भाजपा नेताओ ने बहिष्कार
घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शुक्रवार को अचानक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इसके कारण भाजपा नेताओं ने समारोह का बहिष्कार कर दिया। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा दुर्गा चौक में मुख्य समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।