घोड़ाडोंगरी: डोबरीढाना के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण बाइक सवार 3 लोग गिरकर हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के डोबरीढाना के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण बाइक सवार 3लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार डोबरीढाना के पास बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण बाइक सवार शोभापुर गांव निवासी अर्जुन मरकाम,श्रीराम उइके एवं प्रांशु मरकाम घायल हो गया।