घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में मच्छरदानी वितरण को लेकर आयोजित की गई बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में गुरुवार शाम करीब 4बजे मच्छरदानी वितरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के 110गांव में मच्छरदानी वितरण को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की मलेरिया विभाग प्रभारी रूपलाल परते एवं बीपीएम ईश्वर मंडेलकर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मच्छरदानी वितरण को लेकर बैठक आयोजित की गई।