घोड़ाडोंगरी: शोभापुर बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, राहगीर व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पाथाखेड़ा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार शोभापुर बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर व्यक्ति राजू सेलके को टक्कर मार दी।