घोड़ाडोंगरी: शोभापुर में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, नायब तहसीलदार ने लोगों को मतदान करने की दिलाई शपथ
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने लोगों को हर चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई। वहीं नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र का वितरण भी किया गया। नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया ने बताया कि शोभापुर में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।