घोड़ाडोंगरी: धाराखोह नदी के पास ट्रेन की चपेट में आये युवक के शव की हुई शिनाख्त,पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी के धाराखोह नदी के पास ट्रेन की चपेट में आये युवक के शव की गुरुवार को शिनाख्त हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने युवक के शव का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके ने बताया कि धाराखोह नदी के पास बुधवार शाम को ट्रेन की चपेट में आये युवक के शव की शिनाख्त पाथाखेड़ा निवासी डब्ल्यूसीएल कर्मचारी जिल्ला के रूप में हुई है।