सिरोंज: बासोदा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति हुए घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Sironj, Vidisha | Jun 13, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बासोदा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दंपत्ति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया।स्थानीय लोगों ने बताया की पीछे से अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी।जिससे दंपत्ति घायल हो गए थे।