सिरोंज: पालीवाल कॉलोनी में सफाई के दौरान नगर पालिका की फूटी थी पाइप लाइन, पेयजल के लिए रहवासी हो रहे परेशान
Sironj, Vidisha | Jun 13, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के वार्ड क्रमांक 2 पालीवाल कॉलोनी में नपा कर्मचारियों द्वारा सफाई के दौरान जेसीबी से मुख्य पाइप लाइन फोड़ दी गई।इस घटना के स्थानीय रहवासियों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे।2 दिन से पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है।गुरुवार को पार्षद सचिन शर्मा ने बताया की रहवासियों को टैंकर से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।