ओंकारेश्वर नहर परियोजना एक बार फिर किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। नगर की ओर बढ़ते ही नहर का पानी हर बार दम तोड़ रहा है। जैसे तैसे कसराड नाले तक तो पानी पहुंच जाता है। लेकिन इसके आगे बहाव रुकने से बड़ी संख्या में किसान सिंचाई से वंचित हैं। दूसरी ओर कई स्थानों पर नहर फूटने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशं