गुना नगर: मावन गांव में कुएं में डूबने से किसान की मौत होने के मामले में गुना SDM ने ₹4 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत
गुना तहसील के मावन गांव में कुएं में डूबने से विक्की रजक पुत्र मनोज रजक की मौत होने के मामले में गुना एसडीएम दिनेश सावले ने तहसीलदार तहसील गुना ग्रामीण से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर मृत्यु के प्रकरण में मृतक के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें, 14 अगस्त को विक्की रजक पुत्र मनोज रजक की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी।