गुना नगर: खाद्य विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया नयापुरा और म्याना में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
गुना जिले में कलेक्टर अमनवीर सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया नयापुरा और म्याना कस्बे में विभिन्न दूध डेयरी एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर दूध और दूध से बने पदार्थों का सैंपल जांच हेतु लिया। खाद्य विभाग द्वारा राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में सैंपलों की जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।