गुना नगर: न्यू सिटी कॉलोनी और अंबेडकर चौराहे से एसपी ऑफिस तक बनने वाली सड़क का नगर पालिका की टीम ने किया निरीक्षण
नगर पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, उपयंत्री नितिन चंदेल सहित नगर पालिका की टीम ने न्यू सिटी कॉलोनी और अंबेडकर चौराहे से एसपी ऑफिस तक बनने वाले मार्ग का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। साथ ही डामरीकरण कार्य को उचित गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश भी दिए।